Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 5, 2026

देखें वीडियोः देहरादून के मालदेवता में टापू में फंसे पांच युवक, एसडीआरएफ ने बचाया, चेतावनी पर भी नहीं ले रहे सबक

देहरादून में भारी बारिश के दौरान नदियों का जल स्तर अचानक बढ़ रहा है। इसके बावजूद लोग सबक लेने को तैयार नहीं हैं और नदियों को मौज मस्ती का साधन बना डाला। हाल ही में 19 अगस्त को देहरादून में मालदेवता क्षेत्र में भारी तबाही मची थी। कई लोगों के घर और रास्ते ध्वस्त हो गए थे। साथ ही कई लापता भी हुए। यही नहीं, मौसम विभाग हर दिन उत्तराखंड में देहरादून सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर रहा है। ऐसी चेतावनियों को नजर अंदाज कर पांच युवक पिकनिक मनाने मालदेवता पहुंच गए और मुसीबत में फंस गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सोमवार की रात मालदेवता पुलिस चौकी क्षेत्र केसरवाला में पांच युवक नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच बने टापू में फंस गए हैं। इसके बाद सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मोके पर पहुंची। टीम ने आरक्षी सुशील कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू कार्य किया। पांचों युवकों को रस्‍सों के सहारे सुरक्षित किनारे निकाला गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार को देर रात सिटी कंट्रोल रूम द्वारा एसडीआरएफ को घटना की सूचना दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)


बताया गया कि उक्‍त पांच युवक पिकनिक मनाने आए हुए थे और नदी किनारे बैठे हुए थे कि अचानक नदी का जलस्‍तर बढ़ गया। नदी का बहाव इतना तेज था कि उनके लिए स्वयं पार करना संभव नही था। इसलिए पांचों वहीं फंस गए। रेस्क्यू टीम ने सबसे पहले कड़ी मशक्‍कत कर एक रस्‍से को नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक बांधा गया। फिर सभी युवकों लाइफ जैकेट दी गई। इसके बाद सभी को सकुशल युवकों को किनारे निकाला गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
युवकों का विवरण
गौतम कुमार पुत्र रामकिशन, उम्र- 37 वर्ष, निवासी- ईश्वर विहार, रायपुर, देहरादून
कोशिन्द्र पुत्र बलजीत सिंह, 23 वर्ष, हाल निवासी- मंदाकिनी विहार, रायपुर
प्रवीण सिंह पुत्र सोमपाल, 28 वर्ष, निकट रायपुर थाना काली मंदिर, देहरादून
सोकिम कुमार पुत्र सोमपाल, 30 वर्ष, पता- उपरोक्त
मनोज कुमार पुत्र सोमपाल, 23 वर्ष, पता- उपरोक्त