Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

देखें वीडियोः एक बार फिर से देहरादून के आसमान में गरजे फाइटर प्लेन, तीन दिन पहले भी भरी थी उड़ान

आज सोमवार 14 मार्च की सुबह करीब दस बजे देहरादून के आसमान में तीन फाइटर प्लेन की आवाज सुनाई दी। पलक झपकते ही तीनों पूर्व दिशा की ओर से आए और पश्चिम दिशा की ओर गायब हो गए।

एक तरफ रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ सभी देश खुद को किसी भी परिस्थितियों के लिए तैयार रखने की तैयारी कर रहे हैं। भारत के चीन और पाकिस्तान के बीच समय समय पर तनाव रहते आए हैं। ऐसे में भारत की वायु सेना भी खुद निरंतर अभ्यास कर रही है। इसी कड़ी में आज सोमवार 14 मार्च की सुबह करीब दस बजे देहरादून के आसमान में तीन फाइटर प्लेन की आवाज सुनाई दी। पलक झपकते ही तीनों पूर्व दिशा की ओर से आए और पश्चिम दिशा की ओर गायब हो गए।

शुक्रवार की 11 मार्च की सुबह करीब सवा दस बजे भी देहरादून का आसमान वायु सेना के चार लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था। हालांकि, कई बार वायुसेना इसे रुटीन एक्सरसाइज बताती रही है। आज भी देहरादून में जब तक आवाज सुनकर लोग विमान देखने के लिए घरों से बाहर निकले, तब तक देखते ही देखते विमान आंखो से ओझल भी हो गए। कम ऊंचाई पर उड़ान भरने के कारण आमजन ने इन्हें करीब से देखा। विमानों की गड़गड़ाहट सुनकर कुछ देर के लिए सभी नजरें आसमान की ओर टिक गई। हालांकि, अगले कुछ ही सेकेंड में ये सभी की आखों से ओझल हो गए।
पहले भी भरी थी उड़ान
आपको बता दें कि पिछले साल भी दून में 11 अक्टूबर 2021 को भी फाइटर प्लेन की गर्जना सुनाई दी थी। तब वायुसेना के नौ फाइटर प्लेन एक साथ आसमान में उड़ान भरते देखे गए थे। तब बताया गया कि सूर्यकिरण अभ्यास के तहत इन नौ फाइटर प्लेन ने अपराह्न साढ़े तीन बजे हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी। इसके बाद ये सहारनपुर, देहरादून, नंदप्रयाग, हरिद्वार व मेरठ के ऊपर से गुजरते हुए वापस हिंडन एयरबेस पहुंचे थे। इससे पहले दिसंबर 2020 में भी दून में दोपहर बाद फाइटर प्लेन की गर्जना सुनाई दी थी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।