Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

देखें वीडियोः शूटिंग के दौरान इंटरनेशल सिंगर के चेहरे पर सांप ने काट खाया, वीडियो हुआ वायरल

अब ऐसी वीडियो सामने आ रही है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय सिंगर मैटा को सांप ने काट दिया। हालांकि ये घटना सलमान खान पर सांप से हमले से कुछ दिन पहले की है।

एक दिन पहले भारत में फिल्म अभिनेता सलमान खान को सांप के काटने की खबर आई और वह छह घंटे अस्पताल में भर्ती रहने के बाद घर पहुंच गए। हालांकि जिस सांप ने सलमान खान को काटा था, वो जहरीला नहीं था। वहीं, अब ऐसी वीडियो सामने आ रही है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय सिंगर मैटा को सांप ने काट दिया। हालांकि ये घटना सलमान खान पर सांप से हमले से कुछ दिन पहले की है। मैटा पर सांप के हमले का वीडियो 20 दिसंबर का है और सलमान खान को 25 दिसंबर की रात को सांप ने काटा था। अब मैटा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इंटरनेशनल सिंगर पर शूटिंग के दौरान हमला कर देता है। इस तरह यह शॉकिंग वीडियो खूब देखा जा रहा है।
बताते चलें कि 25 दिसंबर को सलमान पनवेल वाले फार्म हाउस में थे। वहां देर रात उन्हें सांप ने काट दिया। सांप के काटे जाने के बाद सलमान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांप द्वारा काटे जाने के बाद सलमान को नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 6 घंटे चले ट्रीटमेंट के बाद आखिरकार उन्हें रविवार 26 दिसंबर की सुबह 9 बजे छुट्टी दे दी गई।
अब मैटा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मैटा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मैटा इत्मिनान के साथ शूटिंग कर रही होती हैं और जमीन पर लेटी होती हैं। उनके आसपास सांप होते हैं। तभी एक सांप उन पर हमला करता है और उनके चेहरे पर काट लेता है। इस तरह वह दर्द से कराह उठती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए 21 वर्षीय सिंगर ने लिखा है कि-अब दोबारा कभी नहीं। बता दें कि मैटा लोकप्रिय सॉन्ग ‘बिच डोंट भी मैड’ की सिंगर रही है।

मैटा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने पिछले कुछ समय में कई शानदार गाने दिए हैं। उनकी डेब्यू एल्बम हैबिट्स भी रिलीज हो चुकी है। उन्होंने एक उभरते हुए सितारे के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई है। यही नहीं, उन्होंने इस वीडियो के जरिये फैन्स को बताया भी है कि सितारों को किस तरह की चीजों से गुजरना पड़ता है.