Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

देखें वीडियोः भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के पद की ली शपथ, शहीद भगत सिंह के गांव में हुआ समारोह

आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां गांव में आयोजित भव्य समारोह में राज्य के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित ने उन्हें शपथ दिलाई।

आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां गांव में आयोजित भव्य समारोह में राज्य के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित ने उन्हें शपथ दिलाई। मान ने पंजाबी भाषा में शपथ ली। इस मौके पर भगत सिंह के गांव को बसंती रंग में रंग दिया गया, और वहां पहुंचे अधिकतर लोग भी बसंती पगड़ी और बसंती रंग के ही दुपट्टे पहने हुए थे। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत दिल्ली सरकार के सभी मंत्री मौजूद थे। होली के बाद सरकार का गठन होगा और बाकी के मंत्री तब शपथ लेंगे।

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मेरे लिए खटकलां गांव कोई नया नहीं है। मैं पहले भी यहां आता रहा हूं। पंजाब में विकास के लिए बहुत काम करना है। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि विरोधियों की निंदा नहीं, बल्कि सिर्फ विकास का काम करना है। भगवंत मान ने कहा कि यहां आने की एक खास वजह है।
उन्होंने कहा कि पहले शपथ ग्रहण राजमहलों में होते थे। अब शपथ ग्रहण समारोह शहीदों के गांव आया है, जिन्होंने हमें ये देश दिया उन्हें याद तो करें, केवल 23 मार्च और 28 सितंबर को थोड़े याद करना है। वे हमारे दिल में बसे हैं। उन्होंने कहा कि हमें यहां रहकर अपना देश ठीक करना है। दूसरे देशों में हमें धक्के नहीं खाने। यहीं रहकर काम करेंगे। खेती, रोजगार, व्यापार, स्कूल, अस्पताल कहानी बहुत उलझी पड़ी है। आप लोगों के साथ मिलकर इसे सुलझाना है।