Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 22, 2026

देखें वीडियोः टिकट न मिलने पर आप कार्यकर्ताओं का हंगामा, बैनर फाड़े, अब विरोध में करेंगे प्रचार, एक को किया निलंबित

टिकटों को लेकर मारामारी से आम आदमी पार्टी भी उत्तराखंड में अछूती नहीं है। अभी तक पार्टी के प्रचार प्रसार में जुटे कार्यकर्ताओं को जब टिकट नहीं मिल रहा है, तो उनका गुस्सा भी फूटता नजर आ रहा है।

टिकटों को लेकर मारामारी से आम आदमी पार्टी भी उत्तराखंड में अछूती नहीं है। अभी तक पार्टी के प्रचार प्रसार में जुटे कार्यकर्ताओं को जब टिकट नहीं मिल रहा है, तो उनका गुस्सा भी फूटता नजर आ रहा है। बीजेपी और कांग्रेस की तरह इस पार्टी में भी हंगामा हो रहा है। इसी तरह का वीडियो विकासनगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का वायरल हुआ है। वहीं, पार्टी ने क्षेत्र के एक नेता गुरमेल सिंह राठौर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।
हाल ही में आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए अलग अलग चरणों में तीन बार प्रत्याशियों की सूची जारी की। अब तक पार्टी कुल 51 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी में पहले से ही जुड़े कार्यकर्ताओं को यही उम्मीद थी कि पार्टी में उनकी मेहनत रंग लाएगी और उनमे से किसी एक को टिकट मिलेगा। वहीं, उत्तराखंड में भी ये पार्टी टिकट को लेकर उसी को तव्वजो दे रही है, जो धनबल में मजबूत हो। जैसा कि अन्य दल भी करते हैं। ऐसे में विकासनगर से जब प्रवीण बंसल को टिकट दिया गया तो वहां से कार्यकर्ताओं में गुस्सा बढ़ गया।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि कार्यकर्ताओं के साथ धोखा हुआ है। एक भगोड़ा दूसरी पार्टी से 15 दिन पहले आया और उसे प्रत्याशी बना दिया गया है। हमारे कार्यकर्ता उससे नाराज हैं। आप आदमी पार्टी एक धोखा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमने घर घर जाकर सेवा की है। हम सभी के घर गए हैं। उम्मीद थी कि हमारे बीच से प्रत्याशी बनेगा। इस सपने को पार्टी ने चूर चूर कर दिया। एक महिला ने यहां तक कहा कि आम आदमी पार्टी नाम गलत ही रखा है। क्योंकि वह आम व्यक्ति की पार्टी नहीं है। वहीं, कुछ महिलाएं पार्टी के बैनर भी वीडियो में फाड़ती दिखाई दे रही हैं। साथ ही चेतावनी दी गई कि अब पार्टी के खिलाफ प्रचार किया जाएगा।
देखें वीडियो

गुरमेल सिंह को किया बर्खास्त
उधर, आम आदमी पार्टी की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर आप ने गुरमेल सिंह राठौर को किया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डी के पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरमेल सिंह राठौर पिछले कुछ समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगातार शामिल रहे और पार्टी की छवि को धूमिल करने का लगातार काम करते आ रहे थे। पार्टी के खिलाफ उनके आचरण को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि पार्टी के संविधान के तहत अगर कोई भी कार्यकर्ता या प्राथमिक सदस्य पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसे पार्टी बाहर का रास्ता दिखाने में देर नहीं करेगी। उन्होंने कहा आप पार्टी आदर्शों और उसूलों की पार्टी है। चाहे दिल्ली हो या उत्तराखंड। आम आदमी पार्टी ने हमेशा ही उसूलों और आदर्शो पर काम किया है। आज आम आदमी पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर विकास नगर विधानसभा के अंतर्गत गुरमेल सिंह राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।