देखें दिल दहलाने वाला वीडियोः मिठाई की दुकान में लगी आग, पांच दुकानें हुई राख
उत्तराखंड में चमोली जिले के बाजार में मिठाई की दुकान में आग लगने से पांच दुकानों का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेज थी कि लोग बेबस नजर आए। डर के मारे वे दूरे खड़े होकर देखते रहे। किसी तरह फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। तब तक सारी दुकानों का सामान जलकर हो चुका था।घटना गुरुवार की दोपहर की है। दुकानों में आग लगने का कारण मिष्ठान भंडार की दुकान में गैस सिलेंडर का पाइप फटने को बताया जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम अभिनव शाह ने बताया कि दुकानों में आग लगने की जांच की जाएगी। दोपहर में करीब सवा दो बजे अचानक अग्रवाल मिष्ठान भंडारी में आग भड़क गई। आग इतनी तेज थी कि कोई भी इसके सामने तक नहीं जा सके। आग देखते ही देखते अन्य दुकानों में भी फैल गई। मिष्ठान भंडार में एलपीजी के सिलेंडर भी फटने लगे। इसके धमाकों से लोग दहशत में आ गए।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को घटनास्थल से दूर किया। मौके पर पहुंचे फायर का वाहन आग बुझाने में जुट गया। आगजनी से नरेंद्र वर्मा, फुरकान अहमद, हिम्मत नेगी, सर्वेश अग्रवाल और नंदन गड़िया की दुकानों में रखा लाखों का सामान स्वाह हो गया है। एसडीएम अभिनव शाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया गैस पाइप लीक होने से आग लगने की बात सामने आइ है। घटना की जांच की जाएगी। इसी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






