Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 29, 2026

बैंक में देने जा रहा था ज्वाइनिंग, ट्राला की चपेट में आए बाइक सवार, जीजा और साले की मौत

उत्तराखंड में उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में ट्राले की चपेट में आकर बाइक सवार जीजा साले की मौत हो गई। इसका पता चलते ही मृतकों के स्वजनों में कोहराम मच गया।

उत्तराखंड में उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में ट्राले की चपेट में आकर बाइक सवार जीजा साले की मौत हो गई। इसका पता चलते ही मृतकों के स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्राला सीज कर पुलिस ने हादसे के आरोपित चालक को हिरासत में ले लिया है।
हादसा काशीपुर बाइपास रोड पर पर हुआ। पुलिस के मुताबिक ग्राम जालिम नगला, थाना भोजीपुरा, बरेली निवासी देवेंद्र (26 वर्ष) पुत्र रमेश चंद्र की सोमवार को उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक भूरारानी में ज्वाइनिंग थी। इसके लिए वह अपने जीजा ग्राम गुलरिया थाना मिलक रामपुर निवासी एवन (30 वर्ष) पुत्र रामदत्त के साथ बाइक से रुद्रपुर आ रहे थे।
इसी बीच गावा चौक, काशीपुर बाइपास रोड पर ट्राला ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों जीजा साले ट्राले की चपेट में आ गए और बुरी तरह से कुचलकर उनकी मौत हो गई। यह देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। भागने का प्रयास कर रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार, कोतवाल बिजेंद्र शाह, आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही ट्राला सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही घटना की सूचना मृतकों के स्वजनों को दी। जीजा साले की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि चालक ग्राम जादवपुर, थाना भोजीपुरा, बरेली निवासी अब्दुल रउफ पुत्र हमदर अली को पकड़ लिया गया है।