अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 में करना चाहते हो काम, इस दिन ऑडिशन्स में आजमा सकते हो किस्मत, ये है शर्त
साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ की जोरशोर से तैयारी चल रही है। फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। साथ ही उनके लिए फिल्म में काम करने का मौका भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं इस बार फिल्म में नए चेहरों को जगह दी जाएगी। मेकर्स ‘पुष्पाः द रूल’ के लिए नए चेहरों की खोज में जुट गए हैं। फिल्म के अलग-अलग किरदारों के लिए ऑडिशन्स शुरू होने जा रहे हैं। अब अल्लू अर्जुन के चाहने वालों के लिए उनके साथ काम करने का ये सुनहरा मौका है। कोई भी स्ट्रग्लिंग एक्टर इस सुनहरे मौके को छोड़ना नहीं चाहेगा।फिल्म मेकर्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। कहा गया है कि पुष्पा पार्ट 2 के लिए ऑडिशन्स की शुरुआत 3 जुलाई से होने जा रही है। ट्वीट में लिखा है कि 3 जुलाई से 5 जुलाई तक तिरुपति के एक स्कूल में ‘पुष्पा: द रूल’ के लिए ऑडिशन्स होने जा रहे हैं। महिलाएं, पुरुष और बच्चे जो भी इच्छुक हो वे सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ऑडिशन्स के लिए जा सकता है।
Let’s go ?#PushpaTheRule#ThaggedheLe pic.twitter.com/2QkWOMo5lj
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) July 1, 2022
साथ ही मेकर्स की एक शर्त है कि उम्मीदवार को चित्तूर की स्थानीय भाषा आनी चाहिए। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए पोस्टर पर लिखा है कि जिन्हें चित्तूर की स्थानीय भाषा बोलने आती हो सिर्फ वही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ ही रश्मिका मंदाना और विजय सेतुपति भी अहम किरदार निभाते दिख सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार माना जा रहा है कि फिल्म के दूसरे पार्ट में श्रीवल्ली के किरदार को कम सीन दिए गए हैं और फिल्म में उसकी मौत भी हो जाती है।



