Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

इंतजार होगा खत्मः उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल की 1521 पदों पर होगी सीधी भर्ती, प्रक्रिया की गई शुरू

उत्तराखंड में पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं को जल्द ही मौका मिलने जा रहा है। उत्तराखंड पुलिस जल्द ही पुलिस और फायर ब्रिगेड में कांस्टेबलों के 1521 पदों पर सीधी भर्ती करने जा रही है।

उत्तराखंड में पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं को जल्द ही मौका मिलने जा रहा है। उत्तराखंड पुलिस जल्द ही पुलिस और फायर ब्रिगेड में कांस्टेबलों के 1521 पदों पर सीधी भर्ती करने जा रही है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग को अधियाचन भेज दिया है।
कांस्टेबल की सीधी भर्ती से पुरुष के 785, पीएसी व आइआरबी (पुरुष) के 291, फायरमैन के 445 (पुरुष व महिला) पद के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से अधियाचन आयोग को भेजा गया है। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस मुख्यालय की ओर से कांस्टेबल के 1521 रिक्त पदों की भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग को अधियाचन भेजा गया है। आयोग की ओर से जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
गौरतलब है कि पुलिस विभाग की ओर से लंबे समय से कांस्टेबलों की सीधी भर्ती के लिए तैयारी की जा रही थी, लेकिन पद खाली न होने के कारण भर्ती में देरी हुई। इसके अलावा पुलिस की रैंकर्स भर्ती का मामला भी लंबे समय से लटकने के कारण पुलिस मुख्यालय सीधी भर्ती पर स्पष्ट निर्णय नहीं ले पाया। उत्तराखंड में पिछले पांच सालों से पुलिस कांस्टेबलों की सीधी भर्ती नहीं हुई। इससे पुलिस विभाग में निचले स्तर पर पुलिसकर्मियों की काफी कमी है। भर्ती न होने के कारण युवा वर्ग भर्ती के इंतजार में था। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की ओर से कई बार शासन को सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा चुका है, लेकिन भर्ती का मामला लगातार लटकता आ रहा था।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।