Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

भारत को एशिया और विश्व कप दिलाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं विराट कोहली

भारतीय पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। याहे वह मैच खेलें या फिर आराम के नाम पर टीम इंडिया से बाहर रहें। वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही सीरीज में कोहली को आराम दिया गया है।

भारतीय पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। याहे वह मैच खेलें या फिर आराम के नाम पर टीम इंडिया से बाहर रहें। वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही सीरीज में कोहली को आराम दिया गया है। वहीं, अटकलें लगाई जा रही है कि विराट कोहली अगस्त के अंत में होने वाले एशिया कप के लिए टीम में वापसी करेंगे। टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाएगा। इस प्रारूप को फिर से टी 20 में बदल दिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

खराब फार्म से जूझ रहे विराट कोहली की भारतीय टीम में उनकी जगह पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई दिग्गज उनका समर्थन कर रहे हैं तो कई दिग्गज उन्हें टीम से बाहर रखने की सलाह दे चुके हैं। इस बीच भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि वह टीम को एशिया कप के साथ-साथ टी 20 विश्व कप खिताब जीतने में मदद करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। स्टार स्पोर्ट्स ने कोहली के हवाले से कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य भारत को एशिया कप और विश्व कप जीतने में मदद करना है और इसके लिए मैं टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

33 वर्षीय विराट कोहली ने आखिरी बार 2016 में एशिया कप खेला था। इंग्लैंड के हाल ही में समाप्त हुए दौरे के दौरान उन्हें बल्ले से संघर्ष करना पड़ा। कोहली एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में केवल 11 और 20 के रनों का स्कोर बना पाए। वह टी20 में भी कुछ खास नहीं कर पाए। वह दो पारियों में केवल 12 रन बना सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उनके बल्ले से 17 और 16 रन बने। इसके अलावा, कोहली के पास आईपीएल 2022 भी कुछ खास नहीं रहा था। इसमें वह 16 मैचों में 22.73 के औसत और 115.98 के स्ट्राइक रेट से केवल 341 रन बना पाए थे। वह टूर्नामेंट में केवल दो अर्धशतक ही बना सके। बता दें कि कोहली ने लगभग तीन वर्षों में किसी भी प्रारूप में शतक नहीं बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *