Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 12, 2026

विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, कहा-नेतृत्व के लिए कप्तान रहने की जरूरत नहीं

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने फैसले पर पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है।

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने फैसले पर पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है। विराट का कहना है कि उन्हें टीम का नेतृत्व करने के लिए कप्तान रहने की जरुरत नहीं है।
विराट ने फायराइड चैट से बातचीत के दौरान कहा कि महेंद्र सिंह धोनी भी भारत की कप्तानी छोड़ने के वक्त टीम का हिस्सा थे। कप्तानी से हटने के बाद भी वो टीम के लीडर थे। धोनी ऐसे शख्स थे जिनसे हमने काफी सुझाव लिए। जब मैं भारत का कप्तान बना तो मेरा लक्ष्य टीम का कल्चर चेंज करने का था क्योंकि भारत में कौशल की कोई कमी नहीं है। दुनिया में शायद ही ऐसा कोई देश होगा जिसमें इतने कुशल खिलाड़ी हों।
विराट अब बतौर बल्लेबाज भारतीय टीम की तरफ से खेलेंगे। उन्होंने इस पर कहा कि मुझे लगता है कि आपको इस बात की समझ होनी चाहिए कि आप क्या हासिल करना चाहते हैं और क्या आप उसे हासिल कर पाए हैं या नहीं? हर चीज की एक समय सीमा होती है और आपको उसके बारे में मालूम रहना चाहिए। एक बल्लेबाज के रूप में आप टीम को ज्यादा दे सकते हैं, इसलिए उसमें गर्व महसूस करें।
उन्होंने आगे कहा कि आगे बढ़ना भी लीडरशिप का ही हिस्सा है। मुझे लगता है कि किसी को हर भूमिका और जिम्मेदारी के लिए तैयार रहना चाहिए। मैंने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खेला और फिर कप्तान बना लेकिन मेरी सोच हमेशा एक ही रही। मैंने हमेशा एक कप्तान की तरह सोचा है। विराट ने 68 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की। इसमें टीम इंडिया को 40 में जीत मिली जो किसी भी भारतीय कप्तान की तुलना में अधिक है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *