Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

मेघालय में जेल से फरार छह कैदियों को ग्रामीणों ने घेरा, चार को पीटकर मार डाला, दो फरार

मेघालय में एक जेल से भागे छह कैदियों को भीड़ ने पकड़ कर बुरी तरह से मारा पीटा। भीड़ की निर्मम पिटाई से चार कैदियों की मौत हो गई। दो घायल कैदी भागने में सफल रहे। सभी छह कैदी, मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले के जेल से फरार हुए थे। मारे गए चारों कैदी हत्या के मामले में विचाराधीन चल रहे थे। (खबर जारी अगले पैरे पर देखिए)

राज्य के पश्चिमी जयंतिया हिल्स जिले में जोवाई जेल है। यहां छह विचाराधीन कैदी जेल में पुलिसवालों को काबू में करके फरार हो गए। जेल से फरार कैदी छिपते छिपाते रविवार को 70 किलोमीटर दूर शांगपुंग गांव पहुंचे। बताया जा रहा है कि छह में एक कैदी कहीं दूसरी ओर चला गया और पांच एक साथ इस गांव के जंगल में पहुंचे थे। इन कैदियों को भूख लगी तो एक कैदी गांव की दुकान पर कुछ सामान लेने पहुंचा। (खबर जारी अगले पैरे पर देखिए)

एक कैदी को चाय की दुकान पर देख किसी गांववाले ने पहचान लिया। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को सचेत कर दिया। फिर लोगों ने उसका पीछा किया और सभी को जंगल में घर लिया। भीड़ ने पांचों कैदियों को लाठियों से बुरी तरह पीट डाला। हालांकि, भीड़ का फायदा उठाकर एक कैदी तो जंगलों की ओर भाग गया लेकिन चार भाग न सके। गांववालों ने चारों को पीट पीटकर मार डाला। (खबर जारी अगले पैरे पर देखिए)

आईजी जेल जेके मारक ने बताया कि जेल से छह कैदी भागे थे। पास के एक गांव में चार कैदियों को लोगों ने पीट पीटकर मार डाला है। मारे गए कैदियों में आईलव यू तलंग और रमेश दखर शामिल हैं। ये दोनों कैदी दो टैक्सी ड्राइवर्स की हत्या में शामिल होने के आरोपी हैं। चार अन्य जो जेल तोड़कर भागे थे, उनके नाम मर्संकी तारियांग, रिकामेनलंग लामारे, शिदोरकी दखर और लोदेस्टार तांग है। वेस्ट जैतिया हिल्स के एसपी बीके मारक ने बताया कि चारों कैदियों की डेड बाड़ी रिकवर कर ली गई है। शवों को पास्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जोवाई पुलिस ने जेल के एक हेड वार्डन और चार वार्डन को छह कैदियों के जेल तोड़कर भागने के केस में अरेस्ट किया था। इनके खिलाफ जोवाई थाने में केस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *