Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

पंजाब के पूर्व वन मंत्री को विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार, रिश्वत लेने का था आरोप

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सरकार में वन मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने देर रात साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी की है। मोहाली डीएफओ की गिरफ्तारी के बाद पकड़े गए कॉन्ट्रेक्टर ने पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को रिश्वत देने का खुलासा किया था।

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सरकार में वन मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने देर रात साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी की है। मोहाली डीएफओ की गिरफ्तारी के बाद पकड़े गए कॉन्ट्रेक्टर ने पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को रिश्वत देने का खुलासा किया था। इस मामले में दो दलाल भी गिरफ्तार हुए हैं।
पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पर चंडीगढ़ के पास मोहाली की फॉरेस्ट लैंड पर पर्मिशन देने को लेकर बड़े घोटाले और घूसखोरी के आरोप लगे हैं। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान विजिलेंस की टीम को बताया कि धर्मसोत एक पेड़ काटे जाने के बदले 500 रुपए की रिश्वत लेते थे। इतना ही नहीं वह नए पेड़ लगाने के बदले भी रिश्वत लिया करते थे। रिश्वत के पैसों का हिस्सा सीधे धर्मसोत के पास जाता था।
पिछले दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ कथित पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना घोटाले के संबंध में भी कार्रवाई का संकेत दिया था। सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने कई मौकों पर मामले में धर्मसोत की गिरफ्तारी की मांग की थी। यह पूछे जाने पर कि उनकी सरकार इस मामले में क्या कर रही है, सीएम भगवंत मान ने कहा था कि-जल्द ही साधु सिंह धर्मसोत पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट या सत्र अदालत में एक आवेदन दायर कर जेल में वीआईपी उपचार के लिए आग्रह करेंगे।
बता दें कि विधानसभा चुनावों से पहले कैबिनेट में फेरबदल के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह जिन पांच मंत्रियों को हटाया था, उसमें साधु सिंह धर्मसोत भी शामिल थे। धर्मसोत के अलावा बलबीर सिद्धू, गुरप्रीत कांगड़, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और सुंदर शाम अरोड़ा को भी मंत्री पद से हटा दिया गया था। गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब में भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त कर दिया था। साथ ही रिश्वत लेने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।