उत्तराखंड में विजिलेंस की टीम ने सहायक परिवहन निरीक्षक को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रुड़की में नियुक्त परिवहन विभाग के सहायक परिवहन निरीक्षक नीरज को विजिलेंस की टीम ने 10000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। राज्य के सतर्कता निदेशक डॉ. वी मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा भी की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके भूसे के ट्रक पंजाब से रुड़की आते हैं। इस पर परिवहन विभाग रूडकी हृरिद्वार में नियुक्त परिवहन सहायक निरीक्षक नीरज प्रति ट्रक के हिसाब से अवैध रूप में 2500 रुपये की मांग कर रहा है। महीने के हिसाब से उसकी मांग 10,000 रुपये की रिश्वत की थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस शिकायत के आधार पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आज 21 नवंबर को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रूड़की में सहायक परिवहन निरीक्षक नीरज को उस समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जब शिकायतकर्ता से वह दस हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






