Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

विजिलेंस ने रिश्वत लेते महिला पशु चिकित्साधिकारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में विजिलेंस ने बुधवार को पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मोनिका गोयल को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया। डॉ. मोनिका वर्ष 2011 से उत्तरकाशी के नौगांव में पशु चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि उन्होंने अनुसूचित जाति/जनजाति की बीपीएल महिलाओं के लिए बकरी पालन योजना में मिलने वाले सरकारी अंशदान का चेक देने के एवज में आठ हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। एक शिकायत पर विजिलेंस ने रिश्वखोर डॉक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस आरोपी को देहरादून ला रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस कार्यालय में शिकायती पत्र देकर की। इसके बाद टीम ने उन्हें बुधवार शाम रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बता दें कि टीम डॉ. मोनिका पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। विजिलेंस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायकर्ता ने 12 जनवरी को हेल्प लाइन न0 1064 पर शिकायत दर्ज कराई। 13 जनवरी को पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर, देहरादून के कार्यालय में आकर एक शिकायती पत्र दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पत्र में उल्लेख किया गया है कि अनुसूचित जाति / जनजाति की बी0पी0एल0 महिलाओं के लिये बकरी पालन योजना में मिलने वाले सरकारी अंशदान का चैक देने के एवज में पशुपालन विभाग नौगांव में नियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मोनिका गोयल द्वारा 8,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर की एसपी श्रीमती रेनू लोहानी ने शिकायती प्रार्थना पत्र में अंकित आरोपो पर संज्ञान लेते हुये गोपनीय रूप मे जाँच करायी गयी। जांचोपरान्त शिकायती पत्र में लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये गये। जिस पर त्वरित एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बुधवार 18 जनवरी को ट्रैप टीम ने अभियुक्त डाँ मोनिका गोयल, पशु चिकित्साधिकारी डाम्टा बडंकोट/ अतिरिक्त प्रभार नौगाँव जनपद उत्तरकाशी को पशु चिकित्सालय कार्यालय नौगाँव से शिकायतकर्ता से 8000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस सम्बन्ध में थाना सर्तकता अधिष्ठान में आरोपी के विरूद्व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। निदेशक सतर्कता ने ट्रैप टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान धीरेन्द्र गुंज्याल ने बताया कि यदि किसी भी सरकारी कर्मचारी/अधिकारी द्वारा भष्टाचार के माध्यम से आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित की गयी हो तथा किसी कार्य के लिए रिश्वत की अवैध मांग की जा रही हो या अन्य व्यक्तियों/ बिचौलियों के द्वारा पैसे लेकर भ्रष्टाचार किया जा रहा हो, तो बिना भय के भ्रष्टाचारियों/भ्रष्टाचार के विरूद्ध UK 1064 पर मौखिक/लिखित शिकायत करें।