Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 6, 2026

भ्रष्टाचार के आरोप में एआरटीओ देहरादून को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

देहरादून परिवहन मुख्यालय में तैनात एआरटीओ आनंद जायसवाल को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। आरोप है कि एआरटीओ ने चालान की धनराशि में गबन किया है। बता दें कि एआरटीओ आनंद जायसवाल 2009 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। ऋषिकेश में तैनाती के दौरान आनंद जायसवाल पर चालान की राशि राजस्व कोष में जमा न कराने और दस्तावेजों में छेड़छाड़ के आरोप हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भ्रष्टाचार के इस मामले को लेकर उनके खिलाफ 2017 में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को उन्हें विजिलेंस ने पूछताछ के लिए बुलाया और साक्ष्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आनंद वर्तमान में देहरादून परिवहन मुख्यालय में तैनात थे। उन्होंने एक-एक हजार रुपये के चालान काटकर राजस्व कोष में महज 100-100 रुपये दर्शाए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।