Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 16, 2026

वाह रे सरकार, जीरो टॉलरेंस पर वार, सरकारी दफ्तर में दारू पार्टी के वीडियो ने कराई रार

उत्तराखंड में सरकार भले ही भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का दावा करे। या फिर कहे कि सब कुछ कंट्रोल में है, लेकिन ऐसा दिखाई नहीं देता है। अब सरकारी विभाग में ही देख लो, बाकायदा दफ्तर में सीट पर बैठकर दारू पार्टी की जा रही है।


उत्तराखंड में सरकार भले ही भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का दावा करे। या फिर कहे कि सब कुछ कंट्रोल में है, लेकिन ऐसा दिखाई नहीं देता है। अब सरकारी विभाग में ही देख लो, बाकायदा दफ्तर में सीट पर बैठकर दारू पार्टी की जा रही है। शराब पीने वाले कर्मचारियों को न तो अधिकारियों का डर है और न ही सरकार का।
बात हो रही है उत्तराखंड वन विकास निगम के दफ्तर की। उत्तराखंड वन विकास निगम के तल्लीताल लकड़ी टाल के समीप कार्यालय में दारू पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कर्मचारी कुर्सी पर बैठे हैं और उनके हाथों में शराब से भरे गिलास हैं। साथ ही मेज पर शराब की बोतल है। बोतल भी पौन भरी हुई है।

महिला कर्मी ने फोड़ा भांडा 
इस कार्यालय की ही महिला कार्मिक ने उत्पीड़न से आहत होकर वीडियो बनाया और उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। निगम के महाप्रबंधक ने मामले में जांच बैठा दी है। साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहे कर्मचारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के संकेत दिए हैं। वन विकास निगम अध्यक्ष तक भी मामला पहुंच गया है।
निगम के दफ्तर पर कार्यरत महिला कार्मिक मुन्नी ने शिकायती पत्र में कहा है कि दफ्तर के बाबू बिना रिश्वत के कोई काम नहीं करते। इससे डिपार्टमेंट का नाम खराब हो रहा है। मुन्नी ने कार्यालय से भ्रष्ट लोगों को हटाने की मांग भी की है। पत्र में कहा है कि नैनीताल कार्यालय में बहुत घोर लापरवाही की जा रही है। वाहन चालक का ट्रांसफर नंधौर प्रभाग में हो चुका है। उसके स्थान पर लालकुंआ से चालक आया है, जो 2018 में यहीं तैनात था।
आरोप है कि महिला को अभद्र भाषा में गाली देता है। उसका कमरा आवासीय परिसर में है। एक अन्य चालक भी है, जिसे बड़े बाबू ने अत्यधिक परेशान किया है। उसकी जनवरी की सेलरी भी नही भेजी है। वह ईमानदार और मेहनती है। महिला के अनुसार इसकी वीडियो और फोटो भी संलग्न की है। इधर इस मामले में जीएम विवेक कुमार पांडे का कहना है कि वीडियो का परीक्षण किया जा रहा है।