Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

Video: नीरज चौपड़ा ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में लुसाने चरण का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने, इतनी दूर फेंका भाला

ओलंपिक चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को एक बार फिर इतिहास रच दिया। वह डायमंड लीग मीट के लुसाने चरण का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। इसी के साथ वह सात और आठ सितंबर को ज्यूरिख में डायमंड लीग के फाइनल में भी पहुंच गए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले नीरज पहले भारतीय हैं। साथ ही उन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में 2023 में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

चोपड़ा (24) ने इस खिताब को हासिल करने के लिए पहले प्रयास में भाला 89.08 मीटर रिपीट 89.08 मीटर दूर फेंका। यह उनके करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है। वह चोट के कारण बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले पाए थे। हरियाणा में पानीपत के रहने वाले चोपड़ा से पहले चक्का फेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा डायमंड लीग मीट के शीर्ष तीन में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय हैं। बता दें कि चोट के कारण नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *