Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

उत्तराखंड में महिला सीनियर क्रिकेट टीम का वीडियो एनालेस्ट प्रशिक्षण संपन्न

क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से महिला क्रिकेटरों की वीडियो विश्लेषक (video Analyst) कार्याशाला संपन्न हो गई। इस कार्यशाला में 14 महिला क्रिकेटरों ने भाग लिया। समापन सभी सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि कार्यशाला 14 अक्टूबर से होटल सरोवर आई में शुरू हुई थी। इसमें महिला खिलाड़ियों के खेल की वीडियो बनाई गई। फिर उनकी खामियों के फुटेज दिखाकर उन्हें बेतहर करने और खेल में सुधार करने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद ऐसी कार्यशाला करने वाला उत्तराखंड भारत का पहला राज्य है।
इस कार्यशाला में वीडियो विश्लेषक शशी कुमार व सुश्री माला को सीएयू ने आमंत्रित किया था। उन्हीं ने महिला खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। आज सभी 14 प्रतिभागियों को एक समारोह में प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर सीएयू के संरक्षक पीसी वर्मा, एएस मेघवाल, अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, सीएयू के कोषाध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी उपस्थित थे।