Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

डोईवाला गढ़वाल महासभा के संरक्षक बने हिमालयन यूनिवर्सिटी जौलीग्रांट के कुलपति डॉ. विजय धस्माना

देहरादून में गढ़वाल महासभा डोईवाला का विधिवत गठन किया गया। इस दौरान हिमालयन यूनिवर्सिटी जौलीग्रांट के कुलपति डॉ. विजय धस्माना को सर्वसम्मति से महासभा का संरक्षक बनाया गया है।

देहरादून में गढ़वाल महासभा डोईवाला का विधिवत गठन किया गया। इस दौरान हिमालयन यूनिवर्सिटी जौलीग्रांट के कुलपति डॉ. विजय धस्माना को सर्वसम्मति से महासभा का संरक्षक बनाया गया है। वहीं, हरीश कोठारी को अध्यक्ष व मनोज नौटियाल को महामंत्री बनाया गया है।
गढ़वाल महासभा डोईवाला की कार्यकारिणी सदस्यों में सेवानिवृत्त मेजर रविंद्र सिंह बिष्ट, संपूर्णानंद थपलियाल, अनूप रौतेला, सत्य प्रसाद कोठियाल, मोहित उनियाल, राजकुमार पुंडीर, अश्वनी बहुगुणा, राजेश भट्ट, ईश्वर सिंह रौथाण, प्यारेलाल कोठारी, संपूर्ण सिंह रावत, उत्तम सिंह भंडारी, अरुण जोशी, रोशन लाल कोठियाल, शोभित उनियाल, दीपक रावत आदि को शामिल किया गया है।
गढ़वाल महासभा डोईवाला के महामंत्री मनोज नौटियाल ने बताया कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार कर पदाधिकारियों की घोषणा भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि गढ़वाल महासभा डोईवाला सामाजिक व रचनात्मक क्षेत्र में समाज के उत्थान के लिए कार्य करेंगी।