Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को मिलेगा दादा साहेब फाल्के सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत

दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के सम्मान के लिए चुना गया है। आशा पारेख को फिल्म जगत के इस सबसे बड़े सम्मान को 30 सितंबर को होने वाले नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बाबत जानकारी दी है। 30 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

फिल्म इंडस्ट्री का ये सर्वोच्च सम्मान उन्हें इंडस्ट्री में योगदान के लिए दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि दादा साहेब फाल्के कमेटी के सदस्यों में मशहूर गायिका आशा भोंसले, अभिनेत्री हेमा मालिनी, अभिनेत्री पूनम ढिल्लो और गायक उदित नारायण झा शामिल हैं। इन सभी ने मिलकर कमेटी की बैठक की और आशा पारेख को चुना गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आशा पारेख ने 10 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू किया था। उन्होंने सबसे पहले प्रख्यात फिल्म निर्देशक विमल रॉय की ‘मां’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने 95 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। आशा पारेख की सुपरहिट फिल्‍मों में ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘फिर वही दिल लाया हूं’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘बहारों के सपने’, ‘प्यार का मौसम’, ‘कटी पतंग’ और कारवां शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *