Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

रक्षाबंधन के दिन कोरोना के टीके और टेस्ट के लिए बहुत कम निकले घरों से लोग, नहीं हुई किसी की मौत

रक्षाबंधन पर्व के दिन कोरोना के टीके और टेस्टिंग के लिए बहुत कम लोग घरों से निकले। ऐसे में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में राहत दिखती नजर आई।

रक्षाबंधन पर्व के दिन कोरोना के टीके और टेस्टिंग के लिए बहुत कम लोग घरों से निकले। ऐसे में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में राहत दिखती नजर आई। इस दिन मात्र 5651 लोगों के कोरोना के टेस्ट किए गए। रविवार 22 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की और से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या 12 रही। इस अवधि में किसी की मौत नहीं हुई। इससे एक दिन पहले शनिवार 21 अगस्त को प्रदेश में कोरोना के 21 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार 22 अगस्त को 90 केंद्र में 6727 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि 24 अगस्त की सुबह छह बजे तक है।
अब तक कुल 7377 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342749 हो गई है। इनमें से 329006 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 16 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 317 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7377 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.99 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। रविवार 22 अगस्त को ब्लैक फंगस का एक भी केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 574 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 131 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 305 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *