Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

पिथौरागढ़ में वाहन खाई में गिरा, तीन महिलाओं की मौत, तीन अन्य घायल

पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग अल्मोड़ा मार्ग पर एक वाहन के खाई में गिरने से तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल भी हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग अल्मोड़ा मार्ग पर एक वाहन के खाई में गिरने से तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल भी हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि एक जीप थल की ओर से सवारियां लेकर जा रही थी। राईआगर बांसपटान के गोदीगाड़ के निकट चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में गिर गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने शवों के साथ घायल लोगों को आनन-फानन में रेस्‍क्‍यू कर अस्‍पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गोदीगाड़ पुल के पास बोलेरो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही बेरीनाग थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को एंबुलेंस और अन्य सरकारी वाहनों से बेरीनाग अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने रश्मि चंद पत्नी बृजेश चंद, गीता चंद पत्नी हरीश चंद निवासी लेजम कौली थल और प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद निवासी गैना बड़ालू को मृत घोषित कर दिया। चालक अनिल कन्याल निवासी थल, चंदन सिंह सामंत निवासी गोलाकुड़ी तड़ीगांव और बृजेश चंद लेजम कौली गंभीर रूप से घायल हैं। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बतायाकि सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।