Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 28, 2026

उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों पर विभिन्न संगठन मिलकर चलाएंगे संयुक्त संघर्ष उत्तराखंड बचाओ अभियान

उत्तराखंड पूर्व सैनिक अर्द्ध सैनिक संयुक्त संगठन के तत्वाधान में आज विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसमें तय किया गया कि उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों पर सभी संगठन मिलकर संयुक्त संघर्ष उत्तराखंड बचाओ अभियान चलाएंगे। जोगीवाला वायपास स्थित संगठन के कार्यालय में आयोजित इस बैठक में बेरोजगार संगठन से जुड़े युवाओं के साथ ही महिला संघर्ष समिति से जुड़ी महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। तय किया गया कि आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए जल्द ही अभियान की दूसरी बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें सभी सामाजिक व राज्य की हितकारी राजनैतिक शक्तियों को आमंत्रित कर बृहद रणनीति तैयार की जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सभा को संबोधित करते हुए ले. जनरल (सेनि) जीएस नेगी ने कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य आंदोलन की तर्ज में उत्तराखंड बचाओ अभियान चलाया जाए। इसके लिए पूर्व सैनिक युवा व मातृ शक्ति का अटूट गठबंधन समग्र उत्तराखंड में बनाया जाएगा। पूर्व आईएएस एवं उत्तराखंड पूर्व सैनिक अर्द्ध सैनिक संयुक्त संगठन के संरक्षक सुरेंद्र सिंह पांगती ने कहा कि धन बली राजनीति के आगे लगभग सभी दल व संगठन कमजोर पड़ते जा रहे हैं। ऐसे में जनसंगठनों के सहारे जनता को विश्वास में लेते हुए नए संघर्ष का ऐलान करना जरूरी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने अंकिता हत्याकांड, भर्ती घोटाले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग प्रमुख रूप से उठाई। साथ ही तीसरे विकल्प राज्य की जनता को देने की मजबूत पहल करने पर जोर दिया। बैठक में बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पंवार, महिला संघर्ष समिति की प्रमिला रावत, हिल डेवलपमेंट मिशन के अध्यक्ष रघुवीर बिस्ट, लुसून टोडरिया, पूर्व सैनिक संगठन के हीरा सिंह फर्सवाण, अब्बल सिंह, सुरेंद्र नौटियाल ने भी अपने विचार रखे। संचालन संगठन के महासचिव पीसी थपलियाल ने किया।