Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 6, 2026

देहरादून में आज से शुरू होगा वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल, 100 लेखक करेंगे प्रतिभाग

देहरादून में दो दिवसीय वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल आज यानि कि 12 नवंबर से शुरू हो रहा है। इसका आयोजन राजपुर रोड पर होटल मधुबन में सुबह 10:00 से शुरू होगा। इसका शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से. नि.) गुरमीत सिंह करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस वैली ऑफ वर्ड्स में देश विदेश के साहित्यकार प्रतिभाग कर रहे हैं। इस आयोजन में राज्य सरकार के सूचना विभाग ने भी हिस्सेदारी कर इस माध्यम से देश और दुनिया तक उत्तराखंड की संस्कृति को पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। कभी दून से ही इस वैली ऑफ वर्ड्स लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत हुई थी और अब इसका छठा संस्करण आयोजित हो रहा है। इस लिटरेचर फेस्टिवल को देश में पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस कार्यक्रम में लगभग 100 लेखक प्रतिभाग करेंगे। 40 सत्र आयोजित होने के साथ 5 प्रदर्शनियां भी आयोजित होंगी, जबकि 12 पुस्तकों का भी विमोचन किया जायेगा। कई ग्रुप डिस्कशन भी इस अवसर पर आयोजित होंगे। इसमें प्रवेश निशुल्क है। आज विभिन्न किताबों और साहित्यिक, सांस्कृतिक विषयों पर अनेक समानांतर सत्र होंगे। विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार इस वैली ऑफ वर्ल्ड इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा फिल्म विकास परिषद के माध्यम से किये जा रहे कार्यों की जानकारी देंगे।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *