अल्मोड़ा में लगाए गए नेत्र चिकित्सा शिविर के पहले दिन 145 लोगों ने कराई आंखों की जांच
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर तहसील के मनान क्षेत्र में लगाए गए नेत्र परीक्षण शिविर में दूर दराज के ग्रामीणों में उत्साह रहा। इस दौरान 145 लोगों की आंखों की जांच की गई। साथ ही उन्होंने चिकित्सा संबंधी सलाह दी गई। शिविर आज दूसरे दिन भी सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक ज्ञानदीप पुस्तकालय मनान अल्मोड़ा में आयोजित किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)इस शिविर का आयोजन विवेकानन्द नेत्रालय देहरादून (आंखों का अत्याधुनिक अस्पताल ), रामाकृष्ण मिशन आश्रम राजपुर रोड देहरादून, ज्ञानदीप पुस्तकालय मनान अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क किया जा रहा है। शिविर का लाभ इस क्षेत्र के बुजुर्ग, असंगठित मजदुर, ग्रामीण आबादी को मिल रहा है। शिविर के सफल संचालन में पूरन सनवाल, रमेश पांडे, संजय छिम्वाल, योगेश भट्ट, ज्योति छिम्वाल, शिवम छिम्वाल आदि सहयोग कर रहे हैं।



