Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

दस नवंबर को वैश्य महासंघ करेगा लक्ष्मीजी की महाआरती, नरेश बंसल का होगा सम्मान समारोह

उत्तराखंड के देहरादून में वैश्य महासंघ लक्ष्मी महाआरती का आयोजन कर रहा है। भारतीय वैश्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय गोयल ने बताया कि इस वर्ष मां लक्ष्मी जी की महा आरती मंगलवार 10 नवंबर को महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के निकट सायं ब्लेसिंग फॉर्म में आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन शाम पांच बजे से देर रात तक होगा।
उन्होंने बताया कि संस्था के बहुत लोकप्रिय कार्यक्रम विवाह के लिए योग्य वैश्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन, तीज महोत्सव आदि कोरोना के कारण स्थगित किये जा चुके हैं। अब महाआरती में सोशल डिस्टैंसिंग, सेनेटाईजर एवं मास्क आदि अनिवार्य किये गये हैं। महाआरती से पूर्व विश्व कल्याण के लिये सुंदर कांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।
इस अवसर पर भारतीय वैश्य महासंघ के संरक्षकनरेश बसंल के निर्विरोध राज्य सभा सदस्य निर्वाचित होने पर उनका सम्मान समारोह भी आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की व्यस्तता के बाद भी उपस्थित रहने की अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।