Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

Coronavirus: उत्तराखंड में 18 से 45 साल वालों के टीकाकरण में अभी लगेगा एक सप्ताह का वक्त

उत्तराखंड में 18 साल से 45 साल तक के लोगों को कोरोना टीककरण के लिए अभी एक सप्ताह का वक्त लग सकता है। इसके लिए 164478 डोज की आपूर्ति भारत सरकार की ओर से की जा रही है।


उत्तराखंड में 18 साल से 45 साल तक के लोगों को कोरोना टीककरण के लिए अभी एक सप्ताह का वक्त लग सकता है। इसके लिए 164478 डोज की आपूर्ति भारत सरकार की ओर से की जा रही है। साथ ही राज्य की ओर से वैक्सीन निर्माता कंपनी को डिमांड भेजी जाएगी।
उत्तराखंड में कोविड-19 संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार सरकार की ओर से ऑक्सीजन बेड के लिए इंतजाम किए गए हैं। साथ ही बताया कि प्रदेश में 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयु के लोगों को कोविड वैक्सीन के लिए 122108 डोज कोविशील्ड एवं 42370 डोज कोवैक्सीन की आपूर्ति जल्द भारत सरकार की ओर से की जाएगी। हम वैक्सीन की निर्माता कम्पनियों से लगातार सम्पर्क में हैं। उन्हें डिमांड भी दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि हम भारत सरकार से भी सम्पर्क में हैं। भारत सरकार ने एक मई से 18 साल से 45 आयु के लोगों का वैक्सीनेशन की डेट सुनिश्चित की थी। उत्तराखंड में अभी इसकी निश्चित डेट बताना मुश्किल है। उत्तराखंड में टीकाकरण एक सप्ताह बाद ही शुरू हो पाएगा।
सचिव अमित नेगी ने यह भी जानकारी दी कि सरकार की ओर से आम जनता के लिए एक पोर्टल भी बनाया गया है। जिसको कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार मॉनिटर भी किया जा रहा है। इसके साथ ही अमित नेगी ने बताया कि ई संजीवनी पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को लाभ दिया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, एम्स एवं सेवानिवृत्त चिकित्सकों से भी मदद ली जा रही है।
उन्होंने बताया कि कोविड हेल्पलाइन 104 पर रोजाना 2000 फोन को प्राप्त किए जा रहे हैं। राज्य सरकार के सामने चुनौतियां बहुत हैं, लेकिन ऑक्सिजन सपोर्टेड बेड लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दवाओं एवं मेडिकल इक्विपमेंट्स की कालाबाजारी रोकने के लिए शासन और पुलिस के स्तर पर नोडल अधिकारीयों की तैनाती की गई है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।