Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

साउथ कोरिया में इंटरनेशनल पोल वॉल्ट कंपटीशन के लिए उत्तराखंड के केजेएस कलसी ऑफिशियल नामित

19 और 20 अगस्त को गवांगल्ली बीच बुसान, साउथ कोरिया में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल पोल वॉल्ट कंपटीशन 2022 के लिए उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव एवं ओएलएफ रायपुर देहरादून कार्यरत केजेएस कलसी को ऑफिशियल नामित किया गया है। कलसी वर्ल्ड एथलेटिक्स लेवल वन के निर्णायक भी हैं। उन्हें एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व कोरियन एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन की तरफ से ऑफिशियल नामित किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने ये जानकारी दी। इस प्रतियोगिता में भारत की तरफ से अंडर 20 बॉयज, पुरुष व महिला वर्ग में भारत के सर्वश्रेष्ठ 3 पोल वॉल्टर प्रतिभाग कर रहे हैं। टीम 18 अगस्त को बुसान के लिए प्रस्थान कर गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए कलसी को OLF के महाप्रबंधक आरके सिन्हा जी, देवभूमि द्रोणाचार्य अवॉर्डी अनूप बिष्ट, स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के प्रधानाचार्य राजेश मंगाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक गुरु फूल सिंह, ओलंपियन व देवभूमि अर्जुन अवॉर्डी मनीष रावत, खेल विभाग के सहायक निदेशक मनोज शर्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीतम बिंद, पाकिंदर सिंह, लोकेश कुमार कुमार ने बधाइयां व शुभकामनाएं दी।