Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 17, 2026

उत्तराखंडी ऋषभ पंत का आईपीएल में डंका, रचा इतिहास, सबसे महंगे खिलाड़ी बने

उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के रुड़की निवासी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईपीएल में डंका बजा दिया। साथ ही उन्होंने इतिहास भी रच दिया। आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जांयट्स ने 27 करोड़ में खरीदा है। ऐसे में ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्हें इसी ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ऋषभ पंत का जन्म 4 अक्टूबर 1997 को उत्तराखंड के रुड़की में हुआ। पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। साल 2015 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पंत ने डेब्यू किया था। साल 2017 में वह भारतीय टीम में शामिल हो गए थे। फिलहाल वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इससे पहले नीलामी में पहले आए अर्शदीप सिंह को 19 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। पहले सेट में मौजूद जोस बटलर को गुजरात टाइंटस ने 15.75 करोड़ में खरीदा। ऑक्शन के लिए इस बार बीसीसीआई की तरफ से कुल 577 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिसमें 367 भारतीय और 210 विदेशी प्लेयर हैं। इसके अलावा एसोसिएट देशों की तरफ से चार खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *