Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 2, 2026

उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से बढ़ी सर्दी, पर्वतीय क्षेत्रों में अभी जारी रहेगा बारिश का दौर

उत्तराखंड में पिछले दो दिन हुई बारिश और बर्फबारी से एक बार फिर से मौसम ठंडा हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते चारधाम सहित कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड में पिछले दो दिन हुई बारिश और बर्फबारी से एक बार फिर से मौसम ठंडा हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते चारधाम सहित कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। वहीं, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून में हल्की बारिश से एक बार फिर से सर्दी का अहसास होने लगा है। देहरादून में 22 फरवरी की देर रात से 23 फरवरी की सुबह तक बारिश हुई। इसके बाद दिन में कई इलाकों में धूप नजर आई। दोपहर बाद फिर से कुछ छींटे जरूर पड़े।
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार 24 फरवरी को भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थामनों पर तथा पर्वतीय क्षेत्र के अन्य स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। 3500 मीटर से अधिक ऊंची चोटियों में हिमपात की भी संभावना है। इसी तरह का मौसम 26 फरवरी तक रहेगा। इसके बाद 27 फरवरी से राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।