Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 25, 2026

उत्तराखंड में 25 अप्रैल 2026 का मौसम, पर्वतीय जिलों में बारिश, देहरादून सहित पूरे राज्य में इस दिन से होगी बारिश, चार दिन का येलो अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं कभी कभार बारिश हो रही है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी भी हो रही है। पर्वतीय जिलों में मौसम सुहावना है। वहीं, मैदानी जिलों में सुबह से ही धूप के प्रकोप के चलते गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। या यूं कहें कि मैदानी जिलों में अब आग उगलने लगी है। मौसम परिवर्तनशील होता है। खासकर उत्तराखंड में तो जब ज्यादा गर्मी बढ़ने लगती है तो अचानक बारिश हो जाती है। ऐसे में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल जाती है। ऐसा होगा, लेकिन कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल देहरादून सहित राज्य के अन्य मैदानी जिलों में आज शनिवार 25 अप्रैल को सूर्यदेव की गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि, कहीं कहीं बादल भी हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 25 अप्रैल 2026 को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और शेष पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 26 और 27 अप्रैल को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश, मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

28 अप्रैल को बारिश का दायरा बढ़ेगा और बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल जिले में अनेक स्थानों पर और शेष पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, शेष जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 29 और 30 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर, शेष जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। एक मई को राज्य के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश बारिश की संभावना है। वहीं मैदानी जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज 25 अप्रैल के लिए चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है। 26 अप्रैल के लिए चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट है। अनुमान है कि इस दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

28 अप्रैल को राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकेगी। ओलावृष्टि की भी संभावना है। बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर चलेंगे। झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। शेष पर्वतीय जिलों में के साथ ही मैदानी क्षेत्र में भी कहीं कहीं इसी तरह का मौसम रहने की संभावना के मद्देनजर राज्य भर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 अप्रैल के लिए पर्वतीय क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्यभर में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। अनुमान है कि अगले दो से तीन दिन तक इसमें कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद दो से तीन दिन तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। अब बात करें आज के देहरादून के तापमान की। पूर्वाह्वन करीब पौने 12 बजे तक देहरादून का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

26 अप्रैल से लेकर दो मई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 35, 36, 33, 29, 28, 28, 29 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 19, 22, 20, 18, 17, 17, 18 डिग्री रहने की संभावना है। अनुमान है कि आज 25 अप्रैल, इसके बाद 27 अप्रैल से लेकर एक मई तक देहरादून में ज्यादातर स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। 26 अप्रैल और दो मई को देहरादून में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। ऐसे में यदि ये अनुमान सही साबित होता है तो 29 अप्रैल से लेकर दो मई तक देहरादून के तापमान में गिरावट रहेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *