Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

महिला अंडर 19 में मुंबई को छह विकेट से हराकर विजेता बनी उत्तराखंड की टीम

बीसीसीआई अंतर्गत होने वाले महिला अंडर – 19 वर्ग में उत्तराखंड की टीम एक बार फिर से विजेता बनी। उत्तराखंड की टीम ने फाइनल में मुंबई को 6 विकेट से पराजित किया। पिछले साल भी महिला अंडर – 19 में उत्तराखंड की टीम विजेता रही थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज पुडुचेरी में मुंबई और उत्तराखंड की टीमें खिताबी भिड़ंत के लिए उतरी। पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई टीम को उत्तराखंड ने मात्र 93 रनों पर समेट दिया। उतराखंड की तरफ से कप्तान पूजा राज ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की। पूजा ने अपने कोटे के 10 ओवर में मात्र 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा साक्षी ने भी 3 विकेट चटकाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड ने 94 लक्ष्य मात्र 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। उत्तराखंड की तरफ से राघवी बिष्ट ने 33 व नीलम भारद्वाज ने 30 रनों का योगदान दिया। टूर्नामेंट की बात करें तो राघवी बिष्ट ने 8 मैचों में 475 रन बनाए। इसमे 219 रनो की रिकार्ड पारी भी शामिल है। राघवी रनो के मामले में दूसरे नंबर पर रही। वहीं कप्तान पूजा राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 21 विकेट चटकाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *