Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

उत्तराखंड एसटीएफ ने चारधाम यात्रा के लिए फर्जी हेलीसेवा टिकट बुकिंग की आठ वेबसाइटों को कराया बंद

उत्तराखंड एसटीएफ ने चारधाम यात्रा के लिए साइबर ठगों की ओर से हेलीसेवा टिकट बुकिंग के नाम पर प्रयोग की जा रही आठ फर्जी वेबसाइटों को बंद कराया। साथ ही एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी वेबसाइट का बिना सत्यापन करे हेलीसेवा के टिकट बुक ना कराएं। अन्यथा वे धोखाधड़ी से शिकार हो सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में साईबर अपराधी आम जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने के लिए अपराध के नये नये तरीके अपना कर धोखाधड़ी कर रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में ठगों की ओर से हेलीसेवा के नाम पर फर्जी वेबसाईट तैयार कर हेली सेवा बुकिंग के नाम पर सम्पूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों में लाखों रुपये की धोखाधड़ी की जा रही है। विगत वर्षों में देखा गया था कि कई साईबर ठगी की शिकायतें साईबर थाने पर प्राप्त हुई थी, जिसमें विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ चारधाम यात्रा हेलीकाप्टर बुकिंग सेवा के नाम पर ठगी की गयी थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस प्रकार की ठगी का मुख्य कारण यह था कि लोगों को चार धाम यात्री की हैली सेवा बुकिंग की आधिकारिक वेबसाईट की जानकारी नहीं थी। इस वर्ष चार धाम यात्रा के लिए हेलीकाप्टर सेवा की आधिकारिक बुकिंग 08 अप्रैल, 2023 से प्रारम्भ हो चुकी है। इसमें IRCTC की ओर से अपनी वेबसाईट को चारधाम हेलीसेवा की बुकिंग के लिए अधिकृत किया गया है। इस वेबसाईट का URL www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से अपनी यात्रा के लिए हेली सेवा बुक करा सकते हैं। कोई भी भुगतान करने से पहले सम्बन्धित भुगतान के माध्यम की जाँच पडताल स्वंय कर ले। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस क्रम में स्पेशल ट्रास्क फोर्स उत्तराखंड ने अभियान चलाया है। इसके क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्पेशल ट्रास्क फोर्स आयुष अग्रवाल महोदय ने जनता से अपील की कि कोई भी फर्जी हेली सेवा वेबसाईट, मोबाईल नंबर, लिंक आदि की जानकारी स्पेशल ट्रास्क फोर्स उत्तराखंड के आँफिस देहरादून से साझा करें। इस क्रम में 02 मोबाईल नं0- 9456591505 एवं 9412080875 पर ऐसे किसी भी जानकारी से स्क्रीनशाँट के साथ जानकारी साझा करें।उन्होंने कहा कि एसटीएफ एवं साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन लगातार फर्जी वेबसाइट की निगरानी कर रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 08 फर्जी बेवसाइटों को बन्द कराया जा चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बन्द करायी गयी 08-फर्जी वेबसाइट
1.https://www.helicopterticketbooking.in/
2.https://radheheliservices.online
3.https://kedarnathticketbooking.co.in/
4.https://heliyatrairtc.co.in/
5.https://kedarnathtravel.in/
6.https://instanthelibooking.in
7.https://kedarnathticketbooking.in/
8.https://kedarnathheliticketbooking.in/