Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 19, 2026

सेना के जवान की हत्या के दो और आरोपियों को उत्तराखंड एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में सरेंडर करने की थी तैयारी

हरिद्वार में भारतीय सेना के जवान की हत्या के दो और आरोपियों को उत्तराखंड एसटीएप ने हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार कर लिया। इनका साथी कुछ ही दिन पहले एसटीएफ से हत्थे चढ़ा था। इस पर दोनों कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी कर रहे थे। पुख्ता सूचना के आधार पर एसटीएफ ने छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल के निर्देशन में कुख्यात ईनामी अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए एसटीएफ ने अभियान चला रखा है। इसी क्रम में आज पुनः एसटीएफ की एक टीम ने पानीपत हरियाणा मे छापा मारकर हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान सेना के जवान की हत्या में शामिल 10–10 हजार रूपये के 02 इनामी अपराधियों की गिरप्तारी की है। तीन दिन पहले एसटीएफ की टीम ने इसी मामले में शामिल दस हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया था। उसके दो साथी राजपाल और गौरव थाना रुड़की हरिद्वार से वांछित चल रहे थे। जो कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी कर रहे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया गया कि पिछले 36 घंटे में एसटीएफ की ओर से तीन इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।एसटीएफ की सभी टीमों की ओर से अलग अलग राज्यों में इनामियों की गिरप्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। इसके परिणाम स्वरूप अब तक पिछले एक महीने में 18 इनामियों की गिरप्तारी हो चुकी है। पानीपथ से गिरफ्तार किए गए हत्यारोपियों में राजपाल सिंह पुत्र राय सिंह और गौरव पुत्र सुरेश निवासी गण ग्राम चुलकाना थाना समलखा पानीपत हरियाणा शामिल हैं।