Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

उत्तराखंड एसटीएफ ने 15 हजार के ईनामी को दिल्ली में किया गिरफ्तार

उत्तराखंड में पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर एसटीएफ फरार ईनामी अपराधियों की धरपकड़ का अभियान चला रही है। इसी के तहत उधमसिंह नगर जिला पुलिस की ओर से घोषित 15 हजार के ईनामी को दिल्ली से गिरफ्तार किया। वह अपनी पहचान बदलकर छिपकर रह रहा था। अब तक एक महीने में ही एसटीएफ की ओर से 11 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ युष अग्रवाल ने बताया गया कि शातिर अपराधी सुधीर कुमार पुत्र दलीप सिंह निवासी पूरनपुर थाना, जसपुर, जनपद उधम सिंह नगर थाना जसपुर से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर उधम सिंह नगर के एसएसपी ने 15000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ को सूचना मिली कि सुधीर कुमार उक्त मॉडल टाउन थाना क्षेत्र दिल्ली में छिप कर रह रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर कल देर रात्रि में दिल्ली के मॉडल टाउन थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित राजपुरा क्षेत्र में एसटीएफ के निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने छापा माकर उसे गिरफ्तार किया। वह किराए के मकान में पहचान छिपाकर रह रहा था। उस पर आरोप है कि मार्च 2022 में उसने हरिराज सिंह पुत्र भगवंत सिंह निवासी ग्राम पूरनपुर थाना जसपुर जनपद उधम सिंह नगर के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसके विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। एसटीएफ की इस कार्रवाई में आरक्षी रियाज अख्तर व संजय कुमार की विशेष भूमिका रही।