Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

यूकेडी को उत्तराखंड समानता पार्टी का पूर्ण समर्थन, कर्मचारियों के इन मुद्दों पर भी दल गंभीर

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय प्रवक्ता विजय कुमार बौड़ाई ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तराखंड की जनता भाजपा और कांग्रेस के साथ ही दिल्ली से संचालित पार्टीयों से परेशान होकर एक मात्र क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रान्ति दल की ओर उन्मुख होती दिखाई दे रही है।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय प्रवक्ता विजय कुमार बौड़ाई ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तराखंड की जनता भाजपा और कांग्रेस के साथ ही दिल्ली से संचालित पार्टीयों से परेशान होकर एक मात्र क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रान्ति दल की ओर उन्मुख होती दिखाई दे रही है। इस बार पूरे प्रदेश की जनता ने यूकेडी को चुनने का मन बना दिया है। अब कई संगठन और क्षेत्रीय दल भी यूकेडी के साथ मिलकर दिल्ली से संचालित दलों को सत्ता से बाहर करना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि इसी के मध्यनजर उत्तराखंड समानता पार्टी ने पूरे प्रदेश में उत्तराखंड क्रांति दल को समर्थन दिया है। साथ ही उक्रांद प्रत्यशियों को जिताने के लिये उत्तराखंड समानता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष काशीसिंह ऐरी और उत्तराखंड समानता पार्टी के संयोजक एलपी रतूड़ी तथा अन्य नेताओं की बीच व्यापक सहमति बनी है। इन चुनावों और उसके बाद भी दोनों दल उत्तराखंड के विकास के लिये साथ साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि दोनो दल उत्तराखंड में सख्त भूक़ानून, लोकायुक्त के गठन, पुरानी पेंशन बहाली, गोल्डन कार्ड की कमियों को दूर करने, बेरोजगारी दूर करने के उपायों को करने तथा मूल निवास जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक साथ मिलकर उत्तराखंड के विकास में सहयोगी बनेंगे। प्रवक्ता विजय बौड़ाई ने बताया कि चूंकि उत्तराखंड समानता पार्टी चुनाव नही लड़ रही है और अब दोनो दलों के नेताओं के बीच बनी सहमति के बाद प्रदेश भर में उत्तराखंड समानता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उक्रांद प्रत्यशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। उत्तराखंड में उत्तराखंड समानता पार्टी द्वारा उक्रांद को समर्थन दिये जाने से उक्रांद प्रत्यशियों को बहुत मदद मिलेगी तथा मत विभाजन भी रोका जा सकेगा।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।