उत्तराखंड: नेतृत्व परिवर्तन के बाद बेरोजगारों को राहत, एलटी में 6 माह ज्यादा उम्र वालों को छूट, कला विषय में मांगे आवेदन

उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर आई है। प्रशिक्षित बेरोजगार और कला विषय में पढ़ाई करने वालों को उम्र में सरकार ने राहत दी है। सराकर के आदेश पर लोक सेवा आयोग ने जहां एलटी के सभी पदों पर 6 माह ज्यादा उम्र वालों को मौका देने का निर्णय लिया है। वहीं बिना बीएड के कला विषय से परीक्षा पास करने वालों को भी अध्यापक बनने का सुनहरा मौका दिया है। इसके लिए अधीनस्थ चयन आयोग ने 25 मार्च तक आवेदन ऑनलाइन जमा करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

सरकार ने कुछ समय पहले कोविडकाल में ओवरऐज हुए प्रशिक्षित बेरोजगारों उम्र में छह माह छूट दिए जाने का निर्णय लिया था। आज उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। अब यदि कोविडकाल में कोई भी प्रशिक्षित, जिसकी उम्र 6 माह ज्यादा हुई है, वह एलटी के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए वह 12 मार्च से 25 मार्च तक आयोग को ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
साथ ही कला विषय वालों को भी एलटी में आवेदन किये जाने का मौका दिया है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने हाल ही में कला विषय वालों के लिए बीएड की अनिवार्यता खत्म कर दी थी। इसके बाद अब कला विषय से पास अभ्यर्थियों को भी 25 मार्च तक एलटी की लिए आवेदन करने को कहा है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि आवेदन की पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर दी गई है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






