Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंडः पहाड़ों में बारिश से कम हुई तपिश, आज मैदानी इलाकों में बारिश की आस, 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी की चेतावनी

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में पिछले चार दिनों से हो रही हल्की बारिश से राज्य में तपिश से लोगों को कुछ राहत मिली है। राज्य मौसम विभाग ने आज मंगलवार से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है।

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में पिछले चार दिनों से हो रही हल्की बारिश से राज्य में तपिश से लोगों को कुछ राहत मिली है। राज्य मौसम विभाग ने आज मंगलवार से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि सुबह से देहरादून सहित अन्य मैदानी इलाकों में कहीं धूप है और कहीं हल्के बादल हैं। मौसम विभाग ने आज बारिश, ओलावृष्टि के साथ ही तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। ऐसे में आज ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि तेज हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि और गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में अंधड़ के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में मौसम के तेवर बीते तीन दिनों से कुछ नरम हैं। इससे जंगल की आग से भी कुछ राहत मिली है। हालांकि, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में अब भी बारिश का इंतजार है।
आज का ओरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, आज यानी कि तीन मई के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। केंद्र के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों ल शेष जिलों के पर्वतीय क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। मैदानी क्षेत्र में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ होने की संभावना है। आकाशीय बिजली चमकने, गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि के साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना है। ऐसे में तूफान से बिजली गुल होने, पेड़ गिरने, फसल को नुकसान होने की घटनाओं की भी आशंका है। बिजली उपकरण इस दौरान बंद रखने के साथ ही पेड़ों से दूर रहने, सुरक्षित स्थानों पर रहने, घर की खिड़की और दरवाजे बंद रखने की सलाह दी गई है।
आगामी मौसम का हाल
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में चार मई से पांच मई तक का यलो अलर्ट जारी किया गया है। चार मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। शेष भागों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्र में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में इस दिन का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पांच मई को भी इसी तरह का मौसम रह सकता है। छह मई को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्र में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। राज्य के मैदानी इलाकों में इस दिन मौसम शुष्क रह सकता है। छह मई को भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।