Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 1, 2026

उत्तराखंड लोकसेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित, अब अगले साल होगी परीक्षा, ये है कारण

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब यह परीक्षा अगले साल होगी। पीसीएस परीक्षा छह वर्षों बाद आयोजित की गई थी। इतने लंबे इंतजार के बाद हुई परीक्षा में मेंस के लिए उत्तरीण परीक्षार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग भी परीक्षार्थियों की ओर से की जा रही थी। उन्होंने कहा कि कम से कम तीन महीने का समय अभ्यर्थियों को दिया जाना चाहिए। इस मामले में उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी अपनी तरफ से परीक्षा की तिथि बढ़ाने की पैरवी कर रहे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पहले यह परीक्षा 12 से 15 नवंबर के बीच आयोजित की जानी थी। अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने हाल ही में क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों की वजह से परीक्षा की डेट आगे बढ़ा दी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा पहले अगस्त में प्रस्तावित थी। नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा का रिजल्ट रिवाइज किया था। रिवाइज रिजल्ट में जिन नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया था, उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए समय की मांग की थी। इसके बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पमुख्य रीक्षा की तिथि 12 से 15 नवंबर तय कर दी थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हाल ही में हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुछ और उम्मीदवारों को पीसीएस प्री परीक्षा में क्वालीफाई घोषित किया गया है। अब यह उम्मीदवार भी परीक्षा की तैयारी के लिए समय की मांग कर रहे थे। लिहाजा आयोग ने परीक्षा स्थगित करते हुए अब नई तिथि जारी कर दी है। पीसीएस मुख्य परीक्षा अब अगले साल 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच होगी।