Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

यूकेएसएसएससी की 23 परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग एक सप्ताह के अंदर जारी करेगा परीक्षा कलेंडर

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस डॉ. राकेश कुमार ने अवगत कराया गया कि कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में यूकेएसएसएससी की 23 परीक्षाओं के आयोजन का कार्यदायित्व उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंप दिया गया है। इसके लिए आयोग की ओर से युद्ध स्तर पर विभिन्न कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी हैं। एक सप्ताह के भीतर आयोग परीक्षा कलेंडर जारी कर देगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग एवं यूकेएसएसएससी के अधिकारियों की बैठक में स्थिति का जायजा लिया गया तथा यह मंथन किया गया कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से संचालित की जा रही परीक्षाओं को बाधित किये बगैर उनके साथ-साथ उक्त 23 परीक्षाओं को भी त्वरित गति से शुचितापूर्वक ढंग से समानान्तर तौर पर सम्पादित किया जाएगा। आज भी आयोग की बैठक में गहन चर्चा के बाद कई निर्णय लिए गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये लिए गए निर्णय
1. एक सप्ताह के अंदर परीक्षा कलेंडर जारी किया जाएगा।
2. माह अक्टूबर-नवम्बर, 2022 में 03 से 04 महत्वपूर्ण परीक्षाओं की विज्ञप्ति प्राथमिकता के आधार पर जारी की जाएंगी। माह दिसम्बर, 2022 जनवरी, 2023 में 03-04 परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।
3. सम्बन्धित भर्तियों के परीक्षा पाठ्यक्रमों, भर्ती नियमों, विज्ञापन आदि का बारीकी से परीक्षण कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ताकि भविष्य में किसी भी विधिक अड़चन से बचा जा सके।
4. उपर्युक्त कार्य दायित्वों के सुचारू ढंग से संचालन हेतु पर्याप्त मानव एवं वित्तीय संसाधन की उपलब्धता के लिए उत्तराखंड शासन को आज ही अनुरोध पत्र प्रेषित किया गया है ।
5. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जैसी गरिमामयी संवैधानिक संस्था के प्रति जनसामान्य एवं अभ्यर्थियों का पूर्ण विश्वास बनाए रखने के दृष्टिगत उनकी पृच्छाओं / शंकाओं, यदि कोई हों, आदि के निवारण के लिए आयोग में एक पृच्छा निवारण प्रकोष्ठ (Public Grievance Redressal Cell (PGRC) स्थापित किया जा रहा है। इसका विस्तृत विवरण (Contact number, email & Social Media handle etc.) आदि पृथक से जारी किया जायेगा।
6. अभ्यर्थियों से यह अनुरोध है कि वह संयम बरतते हुए परीक्षा कलेण्डर के अनुसार अपनी तैयारी करें, उक्त परीक्षा कलेण्डर एक सप्ताह के अंदर आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया जाएगा। किसी भी संशय की स्थिति में PGRC से सम्पर्क स्थापित कर समाधान प्राप्त किया जा सकेगा।