Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 30, 2026

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2023 के लिए कुल 32 भर्ती परीक्षाओं का कलेंडर किया जारी, देखें तिथियां

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2023 में होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए कलेंडर जारी कर दिया गया है। ये कलेंडर आयोग के अध्यक्ष पूर्व आइएएस डॉ. राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में तय किया गया। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा कलेंडर को आयोग की वेबसाईट www.psc.uk.gov.in पर अपलोड किया जा रहा है। खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वार्षिक परीक्षा कलेंडर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि शासन से प्राप्त विभिन्न अधियाचनों को समरूपता के आधार पर संयोजित करते हुए कुल 32 परीक्षाओं के लिए परीक्षा कलेंडर जारी किया गया है। इसके अन्तर्गत शासन से प्राप्त यूकेएसएसएससी की कुल 15 परीक्षाओं को भी परीक्षा कलेंडर में शामिल किया गया है। खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

साथ ही उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पीसीएस परीक्षा 2023, लोवर पीसीएस परीक्षा-2023, सिविल जज जू.डि. परीक्षा 2023, आरओ / एआरओ परीक्षा- 2023, जेई परीक्षा 2023, वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा -2023, एपीएस परीक्षा 2023 आदि के संदर्भ में आयोग से अग्रेतर कार्यवाही प्रारम्भ की जा रही है। लगभग 5700 रिक्त पदों के लिए रिक्ति विज्ञापन जारी किये जाएंगे। खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देखें परीक्षा की संभावित तिथियां

डॉ. कुमार ने जानकारी दी कि आरक्षण से सम्बन्धित उत्पन्न कतिपय विसंगतियों के निस्तारण के लिए प्रत्यावर्तित अधियाचनों को संशोधित किये जाने की कार्यवाही शासन स्तर पर गतिमान है। उक्त अधियाचनों का आयोग को यथासमय प्राप्त होना अपेक्षित है। इसके साथ ही उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा कलेंडर में विभिन्न परीक्षा तिथियों का निर्धारण करते समय संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली से जारी परीक्षा तिथियों को भी ध्यान में रखा गया है। ताकि परीक्षाओं की तिथियां आपस में Clash न हों। डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि परीक्षा कलेंडर के अनुसार ही समस्त परीक्षाएं समयबद्ध तरीके से आयोजित की जाएंगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।