Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

अप्रैल माह में बिन बारिश के ही रह जाएंगे उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र, रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचेगा तापमान, रेड अलर्ट जारी

इस बार अप्रैल माह में उत्तराखंड के अधिकांश मैदानी हिस्से बिन बारिश के रह गए हैं। महीना बीतने के लिए चार दिन शेष हैं, लेकिन इन चारों दिन भी मैदानी क्षेत्र में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।

इस बार अप्रैल माह में उत्तराखंड के अधिकांश मैदानी हिस्से बिन बारिश के रह गए हैं। महीना बीतने के लिए चार दिन शेष हैं, लेकिन इन चारों दिन भी मैदानी क्षेत्र में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि पर्वतीय जिलों में बारिश होती रहेगी, लेकिन मैदानी क्षेत्र तपते रहेंगे। इस बार अप्रैल माह में तापमान भी करीब 13 साल पहले के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंचा। मार्च और अप्रैल में बारिश कम होने और तापमान में इजाफा होने के कारण गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। गेहूं में दाना भी छोटा ही आया है। ऐसे में किसानों के लिए एक और बड़ा संकट खड़ा हो गया है। वहीं, मौसम विभाग ने आज से 30 अप्रैल तक गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड का तापमान
अमूमन गेहूं की फसल के लिए मार्च माह में तापमान तीस डिग्री सेल्सियस से कम होना चाहिए। इस बार मार्च माह में तापमान इससे अधिक रहा। बात की जाए अप्रैल माह की तो बारिश न होने से लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है और भीषण गर्मी बेहाल कर रही है। खासकर मैदानों में धूप पसीने छुटा रही है। अप्रैल में गर्मी 13 साल का रिकार्ड के करीब पहुंच गई है। वर्ष 2009 का अप्रैल सबसे गर्म रहा था। पहली बार दून का पारा 41 के करीब पहुंच गया था। अप्रैल माह का यह अब तक का रिकार्ड तापमान है। अप्रैल में पिछले कुछ दिनों में ज्यादातर मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा। देहरादून में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू चुका है। देहरादून में इससे पहले वर्ष 2016 में अप्रैल में पारा 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।
अगले तीन चार दिन होगी तापमान में वृद्धि
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, अगले तीन से चार दिन के दौरान अधितम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्र में तापमान 39 से 41 डिग्री और पर्वतीय क्षेत्र में अधितम तापमान 28 से 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम का रेड अलर्ट
राज्य मौसम विभाग ने आज यानी कि 26 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक का रेड अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में जंगलों की आग अधिक तेजी से फैलने के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में आग की घटनाओं में वृद्धि की संभावनाएं हैं। फसल को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। साथ ही चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पिघलने और हिमस्खलन की संभावनाएं ज्यादा हैं। ऐसे में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
आगामी मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी कि 26 अप्रैल से लेकर 28 अप्रैल तक पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तेज और झोंकेदार सतही हवाएं दिन के समय चलने की संभावनाएं हैं। इसके बाद 29 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। 30 अप्रैल को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। इन दोनों दिन शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। तेज और झोंकेदार सतही हवाएं दोनों दिन चलने की संभावना है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।