Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

उत्तराखंड कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा दोबारा नहीं होने से अभ्यर्थी नाराज, चार अगस्त को दून में निकालेंगे रैली

उत्तराखंड में कई भर्ती परीक्षाएं नकल की भेंट चढ़ीं और इनमें से कई को दोबारा संपन्न कराया जा चुका है। इसके बावजूद कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा को लेकर कोई अपडेट नहीं आने से अभ्यर्थी नाराज हैं। इसे लेकर कल चार अगस्त को देहरादून में परेड मैदान से सचिवालय तक बेरोजगार कूच करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया गया कि उत्तराखण्ड़ संयुक्त कनिष्ठ अभियन्ता भर्ती 2015 के बाद लगभग सात वर्ष बाद 2022 में आयोजित कराई गई। इसमें विभिन विभागों के 776 पद सम्मिलित थे। इस भर्ती की परीक्षा सात व 10 मई 2022 को आयोजित कर इसका परीक्षा परिणाम 31 अगस्त 2022 को जारी किया गया। साक्षात्कार दिसम्बर माह में प्रारम्भ किया गया। इसी दौरान पटवारी परीक्षा में नकल प्रकरण के बाद इस परीक्षा पर भी रोक लगा दी गयी। इस परीक्षा में भी नकल की पुष्टि होने के बाद परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लोक सेवा आयोग की ओर से 10 मार्च 2023 को विज्ञप्ति जारी कर यह आश्वासन दिया गया कि उक्त भर्ती का पुनर्विज्ञापन अप्रैल माह में तथा पुनर्परीक्षा अगस्त माह में संपन्न कराई जाएगी। इसके बावजूद आज तक पुनर्विज्ञापन के सम्भन्ध में कोई कार्यवाही नहीं की गई। साथ ही पूर्व विज्ञापित पदों में ही कटौती की जा रही है, जिसके विरोध में समस्त तकनीकी छात्र छात्रों की ओर से चार अगस्त 2023 को परेड ग्राउंड से सचिवालय तक रैली निकाली जाएगी। रैली सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।