Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 29, 2026

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, जन्माष्टमी का मजा हुआ किरकिरा, बिजली गुल, जानिए सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी देहरादून में तो जन्माष्टमी का मजा भी बारिश ने किरकिरा कर दिया। सोमवार की शाम से देर रात तक बारिश जारी रही। इस दौरान राजधानी देहरादून में पेड़ गिरने से सेवक आश्रम रोड, डीएल रोड, आर्यनगर सहित कई इलाकों में रात करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही। पूरे प्रदेशभर में बारिश के दौरान भूस्खलन से चलते 129 सड़कें अवरुद्ध हैं। इनमें लोनिवि की 48, पीएमजीएसवाई की 81 सड़कें शामिल हैं। बारिश के दौरान मैदानी जिलों में सड़कों पर जलभराव से लोग परेशान हो रहे हैं। नदी नालों के किनारे के इलाकों में भी पानी भरने की समस्या बनी हुई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम
मंगलवार 27 अगस्त की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित कई इलाकों में धूप निकल गई थी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 27 अगस्त से लेकर दो सितंबर तक राज्यभर के जिलों में कुछ जगह या अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में अभी एक सप्ताह तक भी बारिश से पीछा छूटना मुश्किल है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन जिलों में है अलर्ट
मौसम विभाग ने 27 से 29 अगस्त तक के लिए राज्यभर में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश की तीव्र से अति तीव्र दौर का येलो अलर्ट जारी किया है। 30 और 31 अगस्त को उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट है। ऐसे में लोगों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और सचेत रहने की सलाह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
मंगलवार 27 अगस्त की सुबह करीब पौने 11 बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री के करीब था। इसके अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक रहने की संभावना है। 28 अगस्त से लेकर तीन सितंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 31, 29, 31, 33, 32, 29, 28 डिग्री के करीब रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 24, 24, 24, 26, 26, 24, 24 डिग्री रहने का अनुमान है। साफ है कि बीच बीच में गर्मी झटके दिखाएगी। तीन सितंबर तक देहरादून में हर दिन बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।