Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

उत्तराखंड में तीन दिन सर्दी और फ्लू की दृष्टि से भारी, तापमान में परिवर्तन करेगा तंग

उत्तराखंड में तीन दिन सर्दी और फ्लू की दृष्टि से भारी पड़ने वाले हैं। दिन और रात के तापमान में दोगुने से ज्यादा अंतर होने के कारण ऐसा मौसम सर्दी में जुकाम, फ्लू के प्रसार के लिए अनुकूल है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन राज्य के मैदानी इलाकों में तापमान में उच्च दिनचर परिवर्तन के चलते सर्दी और फ्लू से लोग परेशान हो सकते हैं। ऐसे में सुबह और रात को बच्चों और बुजुर्गों को पर्याप्त गरम कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। वहीं, अनुमान है कि 19 दिसंबर तक राज्य के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, दिन में धूप खिलने से सर्दी से राहत है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
देहरादून में 15 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। ऐसा ही मौसम 16 दिसंबर को रहेगा। 17 दिसंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं, 18 से 20 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रह सकता है। इसके बाद 22 दिसंबर तक अधिकतम तापमान में एक डिग्री का उतार चढ़ाव रहेगा। फिलहाल 22 दिसंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।