Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का दूसरा कोविड सैंपल भी पॉजिटिव, जुकाम के अलावा नहीं है कोई दिक्कत

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में भर्ती उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य का कोविड सैंपल पॉजिटिव आया है। एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार सामान्य जुकाम के अलावा उन्हें अन्य कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत नहीं है और उनका स्वास्थ्य स्थिर है। रविवार को राज्यपाल ने स्वयं ट्विट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। साथ ही हिदायत दी थी कि उनके संपर्क में जो भी लोग आए हैं, वे अपना कोरोना टैस्ट करा लें।
इसके बाद उन्हें सोमवार को कोविड19 उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। कोविड संबंधी परीक्षण के तहत बीते रोज उनका एम्स में भी सैंपल लिया गया था। यह सैंपल भी पॉजिटिव आया है। इससे पहले देहरादून में भी उनकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई थी। इस बाबत संस्थान के डीन (हॉस्पिटल अफेयर्स ) प्रोफेसर यू.बी. मिश्रा जी ने बताया कि उनका स्वास्थ्य स्थिर है, लेकिन उन्हें सामान्य सर्दी-जुकाम की शिकायत है। उन्होंने बताया कि एम्स में लिए गए उनके कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि एम्स के पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम राज्यपालकी नियमिततौर से मॉनिटरिंग कर रही है। वह रूम एयर पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।