Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

हरिद्वार महाकुंभ को लेकर उत्तराखंड सरकार ने जारी की अधिसूचना, एक से 30 अप्रैल तक आयोजन, होंगे तीन शाही स्नान

हरिद्वार कुंभ के लिए उत्तराखंड सरकार ने आज (बुधवार) को अधिूसचना (एसओपी) जारी कर दी है। हरिद्वार महाकुंभ एक से 30 अप्रैल तक होगा। इस दौरान तीन शाही स्‍नान (12, 14 और 27 अप्रैल) होंगे।

हरिद्वार कुंभ के लिए उत्तराखंड सरकार ने आज (बुधवार) को अधिूसचना (एसओपी) जारी कर दी है। हरिद्वार महाकुंभ एक से 30 अप्रैल तक होगा। इस दौरान तीन शाही स्‍नान (12, 14 और 27 अप्रैल) होंगे। वहीं, नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुंभ में आने के लिए श्रद्धालुओं को अपनी कोविड की नि‍गेटिव रिपोर्ट लानी जरूरी है। साथ ही राज्य व केंद्र सरकार की ओर से जारी एसओपी पालन करना होगा।
पहले महाकुंभ जनवरी माह से प्रारंभ हो जाता था। इस बार कोरोनाकाल के चलते कहें या फिर निर्माण कार्य पूरे न होने की वजह से इसकी अवधि घटाकर एक माह कर दी गई। अभी भी आप यदि देहरादून के हरिद्वार जाएं तो हाईवे पर बनाया जा रहा फ्लाईओवर का काम पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में पहले से ही सवाल उठने शुरू हो गए थे कि अधूरे कार्यों की वजह से सरकार ने कोरोना का बहाना करके कुंभ को एक माह का कर दिया। इस एक महीने की अवधि में तीन शाही स्नान होंगे। साथ ही दो अन्य स्नान भी होने हैं। मुख्य सचिव ने एसओपी में जारी करते हुए इसमें कोरोना के नियमों का पालन और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को 72 घंटे तक की कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य बताया गया।
शाही स्नान
12 अप्रैल 2021 – सोमवती अमावस्‍या
14 अप्रैल 2021- मेष संक्रांति और वैशाखी
27 अप्रैल 2021- चै माह की पूर्णिमा
अन्‍य प्रमुख स्‍नान
13 अप्रैल 2021 चैत्र शुक्‍ल प्रतिपदा
21 अप्रैल 2021- रामनवमी

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।