Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 28, 2026

स्मार्ट सिटी के नाम पर धन की बर्बादी कर रही है उत्तराखंड सरकारः लालचंद शर्मा

देहरादून में स्मार्ट सिटी के नाम पर किए जा रहे कार्यों को लेकर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने प्रदेश सरकार को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर दून की जनता को सतरंगी ख्वाब दिखाए गए, लेकिन अब उसमें गर्द जमने लगी है। स्मार्ट रोड परियोजना पर सड़कों को बेहतर बनाने का दारोमदार था, वह गड्ढों और धूल-धक्कड़ का सबब बन रही है। वहीं, सीवरेज योजना और पेयजल सुदृढीकरण के नाम पर भी कुछ नहीं किया गया। पानी की समस्या आज भी बनी हुई है। कुल मिलाकर जनता के टैक्स के पैसों की बर्बादी की जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एक बयान में लालचंद शर्मा ने कहा कि राजधानी देहरादून में मुख्य सड़कों की स्थिति दयनीय बन चुकी है। मोहल्लों का बुरा हाल है। जहां सड़क के नाम पर गड्ढ़े और उखड़ी बजरी दिखाई देती है। इसी तरह कई स्थानों पर बिजली के पोल सड़कों पर नजर आते हैं। सरकारी मशीनरी आपस में ही उलझकर रह गई है। ढाई साल में 27 में से सिर्फ पांच प्रोजेक्ट पूरे होने की बात की जा रही है। अब तो स्थिति ये है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर भ्रष्टाचार पर बीजेपी के लोग भी बोलने लगे हैं। ऐसे में कांग्रेस के आरोपों पर मुहर लगती नजर आती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि अब तो कई कामों को बदलने की कबायद भी हो रही है। स्मार्ट सिटी के नाम पर पूर्व में किए गए कार्यों को ध्वस्त करने से लाखों का नुकसान होगा। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता के पैसों का किस तरह दुरुपयोग हो रहा है। परियोजना के तहत 30 लाख रुपये की लागत से परेड मैदान में बनाया गए मंच को भी तोड़ने की बात की जा रही है। इसमें बड़ी रैलियों का आयोजन किया जाना था। ऐसे में जनता के टैक्स के 30 लाख रुपये मिट्टी में मिल जाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत सहित कई बीजेपी विधायक भी स्मार्ट सिटी के नाम पर किए जा रहे कार्यों को लेकर आवाज उठा चुके हैं। बीजेपी विधायक खजानदास भी इसे लेकर सवाल उठा चुके हैं। स्मार्ट सिटी में कोई कम नहीं हो रहा है। सिर्फ पैसे की बर्बादी हो रही है। पूरे शहर को स्मार्ट सिटी के नाम पर खुर्द-बुर्द कर दिया गया है। कांग्रेस का सीधे तौर पर कहना है कि हम लगातार कह रहे थे कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सिर्फ पैसे की बर्बादी हो रही है। कोई कार्य इसमें नहीं हुआ है। अब जब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और बीजेपी के विधायकों भी इस पर सवाल उठा चुके हैं। ऐसे में साफ है कि सिर्फ जनता के टैक्स के पैसों की बर्बादी की जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लालचंद शर्मा ने कहा कि स्मार्ट सिटी कार्यों को लेकर कांग्रेस तो सवाल उठा ही रही है, अब भाजपा के मंत्री, विधायक भी कार्यों पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने स्मार्ट सिटी कार्यों की जांच के साथ ही खर्चों की थर्ड पार्टी ऑडिट कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पलटन बाजार में भी निर्माण अधूरे हैं। ऐसे में व्यारियों को भी परेशानी हो रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर परेड मैदान का पूरा नाश मार दिया है। जहां जहां वार्डों में सड़कों का चौड़ीकरण किया था, वहां बिजली के खंभे आज भी सड़कों के बीच में रह गए हैं। इन्हें हटाया नहीं गया है। इससे दुर्घटनाओं का भय रहता है। एक तरफ पल्टन बाजार का भगवाकरण किया जा रहा है, वहीं गली और मोहल्लों में ढाई साल से काम अधूरे पड़े हैं। स्मार्ट सिटी का ड्रेनेज सिस्टम फ्लाप हो गया है। हल्की बारिश में भी सड़कों पर पानी बहने लगता है।

 

 

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *