हाईकोर्ट में शपथ पत्र देकर उत्तराखंड सरकार ने बताई स्थानीय निकाय चुनाव की डेट
उत्तराखंड में स्थानीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया दिसंबर माह तक पूरी होगी। इसके लिए अब राज्य सरकार ने हाईकोर्ट नैनीताल में शपथ पत्र दाखिल किया है। ऐसे में साफ है कि राज्य में 25 अक्टूबर तक स्थानीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी और इसमें दो माह का और समय लगेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
हाईकोर्ट में दिए गए शपथपत्र में राज्य सरकार ने बताया कि राज्य में नए राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर सेवानिवृत्त आइएएस सुशील कुमार की नियुक्ति हो चुकी है। 11 स्थानीय निकायों के परिसीमन की प्रक्रिया तीन सितंबर से शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर 31 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बताया गया कि आगामी त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए चुनाव की नई समय सारिणी तैयार की गई है। इसके अनुसार अब स्थानीय चुनाव की अधिसूचना 10 नवंबर को जारी होगी, जबकि निर्वाचन प्रक्रिया 25 दिसंबर को पूरी होगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



